Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 13 सितम्बर । थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव हीरापुर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांव हीरापुर निवासी नरेंद्र कुमार वर्तमान में परिवार के साथ एटा-आगरा रोड चुंगी पर किराए के मकान में रहते हैं। वह बीच-बीच में अपने पुश्तैनी मकान पर आते-जाते रहते हैं। पीड़ित के अनुसार, 10 सितंबर की सुबह वह गांव से नगला ख्याली-कासगंज रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर गया था। अगले दिन 11 सितंबर को उसकी भाभी श्रीप्रभा पत्नी प्रमोद कुमार ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही नरेंद्र कुमार गांव पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे 54 हजार रुपये नकद और पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए जेवरात की पूरी सूची वह बाद में पुलिस को उपलब्ध कराएगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page