सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के अलावा देहात क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की दोनो पुलिस चौकी क्षेत्र की अलग अलग पुलिस चौकी क्षेत्र के गांवों में हुई चोरी की विभिन्न घटनाओं का पुलिस आज तक कोई सुराग नही लगा पाई है।क्षेत्र के गांव पिछौंती,नगला रति,रामनगरिया,सिहोरी,बस्तोई,बस्तोई हवेली,नगर पंचायत के कूडा निस्तारण केन्द्र,वनखंडेश्वर महादेव मंदिर बगीची के निकट पर पेयजल बोरिंग करने आए लोगों का सामान के अलावा नगला उदैया सहित विभिन्न घरों से नकदी व लाखों रूपए सोने चांदी के आभूषण की चोरी कर वारदात को अंजाम देने वाले चोरों के बारे में कोई सुराग भी नही लग पाई।कोतवाली क्षेत्र में हुई तमाम छोटी बडी चोरी के अलावा बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासा तो दूर सुराग लगा पाने के लिए भी खाली हाथ बनी हुई है।कस्बा के मुख्य बाजार से सभासद की बाइक चोरी हो जाने के बाद पुलिस को बाइक ले जाने वाले सीसीटीवी कैमरा फोटो फुटेज उपलब्ध कराए जाने के बाद भी आज तक चोरी का सुराग नही लगा पाई।नगला विजन मार्ग पर हसायन क्षेत्र में दिन दहाडे बाइक लूट की घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज किए जाने के बाद भी पुलिस बाइक बरामदगी नही कर पाई।बाइक लूट की घटना हो जाने के बाद पीडित ठगा सा महसूुस करके घर पर मायूुस होकर बैठ गया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि घटना के बारें में उन्हे कोई जानकारी नही है।