सिकन्दराराऊ (हसायन) 13 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत छीतूपुर ग्राम पंचायत कार्यालय एवं जनसेवा केन्द्र कार्यालय के बाहरी इलाके के नगला रति मार्ग स्थित देवालय परिसर में स्थापित देवी देवताओ के चार मंदिरों से अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि में चार पीली धातु से निर्मित पीतल के चार घंटे चोरी की घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी रविवार तेरह सिंतबर को सुबह छह बजे के करीब गांव के ग्रामीण भक्त श्रद्धालुओ के मंदिर परिसर में दर्शन पूजा करने के लिए पहुंचने के दौरान हुई है।घटना के संबंध में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इलाका कोतवाली को कोई लिखित जानकारी नही दी है।कोतवाली से करीब सात सौ मीटर दूर स्थापित गांव ग्राम पंचायत छीतूपुर के मिनी सचिवालय पंचायत घर एवं जनसेवा केन्द्र पुस्तकालय भवन के बाहर नगला रति हसायन मार्ग पर स्थित देवालय परिसर में मां शेरावाली मंदिर,भोलेबाबा मंदिर,काली मैंय्या मंदिर,श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर में अलग अलग लगे हुए पीले रंग वाली धातु पीतल से निर्मित लगे हुए चार घंटों को अज्ञात चोर गत रात्रि को खोलकर चोरी कर ले गए।रविवार तेरह सितंबर की सुबह छह बजे के करीब गांव के ग्रामीण जब मंदिर परिसर में देवी देवताओं के दर्शन पूजा कर मंदिर की ओर जाने वाले नगला रति मार्ग पर टहलने के लिए पहुंचे।तब उन्हें देवालय परिसर में स्थापित चारों देवी देवताओ के मंदिरों से घंटे चोरी की घटना के बारें में जानकारी प्राप्त हुई।मंदिर देवालय परिसर में देवी देवताओ के मंदिर सें पीले रंग वाली पीतल धातु के घंटे चोरी होने की घटनाक्रम के बाद से ग्रामीण भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।घटना के संबंध में गांव के ग्रामीण दिनेश कुमार शर्मा,भगवान दास,प्रकाशी रावल,प्रेमपाल सिंह रावल,राकेश कुमार,गीतम सिंह,नत्थू सविता,मुन्नीलाल रावल,कालीचरण शर्मा सहित गांव के अन्य ग्रामीणों ने गांव के बाहर जनसहयोग से सर्वाजनिक रूप से काफी समय पहले मंदिरों का निर्माण कराया था।मंदिर परिसर में वर्तमान में कोई पुजारी नही रहता है।गांव के ग्रामीण ही मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए आते है।गांव के ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा प्रतिदिन रात्रि में कई बार विद्युत कटौती की जाती है।विद्युत विभाग के द्वारा रात्रि में लगातार कई कई बार विद्युत कटौती किए जाने के कारण ही गांव के बाहर स्थित मंदिर परिसर में बने हुए चारों मंदिरों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर मंदिरों में लटके हुए पीतल के चारों घंटे चोरी कर ले गए है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि घटना के बारें में उन्हे कोई जानकारी नही है।