Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 सितम्बर। विकासखंड हसायन क्षेत्र के गांव श्यामपुर में एक घर के पास बने शौचालय की दीवार में सर्प घुस जाने से परिवार के लोग परेशान हो गए। सर्प के घर में प्रवेश करने की आशंका को लेकर परिजन भयभीत रहे। इसके बाद परिवार ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर सर्प को सुरक्षित बाहर निकालने का अनुरोध किया। जानकारी के अनुसार गांव श्यामपुर निवासी विश्व वीर सिंह के घर के पास बने शौचालय की दीवार में एक सर्प घुसकर बैठ गया था। सर्प के मौजूद होने के कारण परिवार के लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं वह दीवार से निकलकर घर के अंदर न पहुंच जाए। सूचना मिलने पर वन रेंज सिकंदराराऊ की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मचारी ललित गिरी और एक अन्य वनकर्मी ने सावधानीपूर्वक सर्प का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सर्प के रेस्क्यू होने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page