सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 सितम्बर। विकासखंड क्षेत्र के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित गांव बदनपुर के रहने वाले एक युवा को आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित प्रथम ज्योतिषीय महासम्मेलन एवं ज्योतिष दीक्षांत समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किए गए मनोज कुमार जादौन का कस्बा के एक शिक्षण संस्थान श्री हनुमान इंटर कॉलेज में शुक्रवार ग्यारह सिंतबर को स्वागत एवं सम्मान किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य आर.पी. शर्मा सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित दो दिवसीय प्रथम ज्योतिषीय महासम्मेलन एवं ज्योतिष दीक्षांत समारोह में मनोज कुमार जादौन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।इस दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से पहुंचे ज्योतिषाचार्यों, वास्तु सलाहकारों,टैरो कार्ड रीडर्स,हस्तरेखा विशेषज्ञों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने ज्योतिष एवं उससे जुड़े विषयों की बारीकियों पर अपने विचार रखे और अपने अनुभव साझा किए।इसी कार्यक्रम के दौरान एस्ट्रो वास्तु,हीलिंग एवं स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मनोज कुमार जादौन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।आईआईएमटी विश्वविद्यालय से मिले इस सम्मान के बाद श्री हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं मुख्यमंत्री सम्मान से सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक आर.पी. शर्मा तथा कॉलेज के शिक्षक स्टाफ के द्वारा मनोज कुमार जादौन का स्वागत एवं सम्मान किया गया।आर.पी. शर्मा ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि यहां के एक व्यक्ति ने ज्योतिष के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्राप्त किया है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि मनोज कुमार जादौन भविष्य में देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करें और ज्योतिष, वास्तु एवं हीलिंग के माध्यम से लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि स्थापित करने में सहयोगी बनें।इस अवसर पर ठाकुर सत्यपाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, सुरेश चंद्र कुशवाह, आशीष कुमार सिंह, मानवेंद्र सिंह, शीलेंद्र सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।मनोज कुमार जादौन ने कहा कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय के ज्योतिषीय महासम्मेलन में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होना उनके लिए बेहद गौरव और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा कि आईआईएमटी से सम्मान प्राप्त होने के बाद हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर.पी. शर्मा एवं समस्त स्टाफ द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया जाना उनके लिए विशेष भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण है।उन्होंने इस सम्मान के लिए प्रधानाचार्य एवं कॉलेज के सभी अध्यापकों और उपस्थित गणमान्य लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अध्यापकों एवं गणमान्य लोगों ने मनोज कुमार जादौन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह भविष्य में ज्योतिष,वास्तु एवं हीलिंग के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
महिला से मारपीट और धमकी का आरोप, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू
September 11, 2026
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने दी तहरीर
September 11, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस शहर से गांव तक कथित झोलाछापों
September 11, 2026
महिला से मारपीट और धमकी का आरोप,
September 11, 2026
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर
September 11, 2026
घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाला
September 11, 2026
स्कूल के लिए निकला कक्षा नौ का
September 11, 2026
बाइक की किस्त के 23 हजार रुपये
September 11, 2026
बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय वृद्ध
September 11, 2026
Weather
Hathras
10:24 pm,
Sep 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





