Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 सितम्बर । कोतवाली क्षेत्र के गांव बागपुर निवासी कादर खान ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ घर से बुलाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कादर खान ने बताया कि मंगलवार रात गांव थरौरा निवासी राजेश और गांव कुकरगवां निवासी विकास अपने साथ तीन अज्ञात युवकों को लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसे घर से बाहर बुला लिया और इसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना देखकर गांव के लोग मौके की ओर आने लगे। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page