सादाबाद 09 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मंगलवार रात छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और कुछ युवक हाथों में हथियार लहराते हुए दिखाई दिए। हथियार लिए युवकों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वह घर में खाना बना रही थी, तभी गांव के छह युवक उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की। घर में मौजूद उसकी बेटी ने शोर मचाया। परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों के मुताबिक, इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कुछ युवक हाथों में हथियार लेकर सामने आए, जिनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद यह मामला और गरमा गया। हथियारों के साथ युवकों के सामने आने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल फोटो और वीडियो की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। जिन युवकों के पिस्टल वाले फोटो वायरल हुए हैं, उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
नौ दिन बाद घर लौटा परिवार तो खुला मिला दरवाजा, लाखों के जेवरात चोरी
October 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
फिल्मी कहानी सुनाकर ठगों ने दवा कारोबारी
October 29, 2026
महिला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी
October 29, 2026
नौ दिन बाद घर लौटा परिवार तो
October 29, 2026
हाथरस में रेल हादसे: कंचना फाटक और
October 29, 2026
मां से कहासुनी के बाद ट्रांसफार्मर पर
October 29, 2026
करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जल
October 29, 2026
सादाबाद में दूध पीने के बाद बिगड़ी
October 29, 2026
Weather
Hathras
6:56 am,
Oct 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





