सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 सितम्बर। विकासखंड/ कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत इन्द्रनगर सिकतरा में कुछ नामजद किसानों के द्वारा एक किसान के खेत में उत्पन्न हो रही खरीफ के सीजन की मुख्य फसल को ट्रैक्टर चलाकर रौंदकर नष्ट कर दिया।पीड़ित किसान व उसके पुत्र ने कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।दुष्यंत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिह व उनके पुत्र गौरव सिंह व सौरभ सिंह ने कोतवाली में घटना के संबंध में लिखित तहरीर के माध्यम से घटना की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि दिनांक सात सितंबर 2026 दिन सोमवार की शाम छह बजे के करीब मेरे खेत जिसका रकवा सात बीघा में कृषि भूमि खेत पर धान की फसल खडी हुई थी।मेरे खेत में खडी हुई धान की फसल को चकबंदी के प्रकरण के विवाद को हाईकोर्ट उच्च न्यायालय में विचाराधीन लंबित चल रहा है।दुष्यंत सिंह,गौरव सिंह,सौरभ सिंह ने बताया कि मैं अपनी इस भूमि खेत पर कब्जा परिवर्तन के समय से काबिज हूं।मैं जिस पर खेत से चार फसल भी ले चुका हूं।दिनांक सात सितंबर दिन सोमवार 2026 की शाम लगभग छह बजे के करीब मेरे खेत में खडी हुई मेरी धान की फसल को मेरे पडोसी गांव सिकतरा के रहने वाले चार नामजद किसानों ने अपने निजी दो ट्रैक्टरों से धान की पूरी लहलहाती हुई फसल को जोतकर नष्ट कर दिया।घटना की जानकारी हमने तत्काल डायल एक सौ बारह पुलिस व कोतवाली पुलिस टीम को दी।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस व कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लहलहाती हुई नष्ट की गई धान की फसल का हाल देखा।पीड़ित दुष्यंत सिंह,गौरव सिंह,सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि घटना की लिखित तहरीर के माध्यम से जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज भी नही की है।पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज नही किए जाने पर वह उच्चाधिकारियो से शिकायत करने के लिए मजबूर होगें।इस संबंध में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी बतौर वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.एस.आई प्रवेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : घर के आगे से ग्रामीण की दो बकरी ले गए कार सवार बदमाश
September 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : घर के आगे से ग्रामीण
September 9, 2026
मुरसान : मजदूर युवक को ईट उठाते
September 9, 2026
नगर पंचायत पुरदिलनगर में भ्रष्टाचार के आरोपों
September 9, 2026
सहपऊ : मकान पर कब्जे के प्रयास
September 9, 2026
सहपऊ : समय सीमा पूरी होने पर
September 9, 2026
सहपऊ : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर
September 9, 2026
दाऊजी मेले को लेकर 10 सितंबर को
September 9, 2026
Weather
Hathras
9:53 pm,
Sep 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










