सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 09 सितम्बर। नगर पंचायत पुरदिलनगर में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रशांत तिवारी ने शिकायतकर्ता को पत्र भेजकर आरोपों के समर्थन में शपथ पत्र और अभिलेखीय साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शिकायतकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया गया है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी मोहम्मद राजा ने 20 अगस्त को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत में नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर सरकारी धन की बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने पेयजल योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना सहित डीपीआरओ के माध्यम से स्वीकृत योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने शिकायतकर्ता से आरोपों के समर्थन में आवश्यक अभिलेखीय साक्ष्य और शपथ पत्र प्रस्तुत करने को कहा है। प्रशासन द्वारा साक्ष्य प्राप्त होने और उसकी जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ही प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
शुभेंद्र गोपाल बने हाथरस सदर के नए एसडीएम
October 30, 2026
Related Posts
Recent Posts
शुभेंद्र गोपाल बने हाथरस सदर के नए
October 30, 2026
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पिछले दिनों हुई
October 30, 2026
हाथरस में कड़ी सुरक्षा के बीच PET
October 30, 2026
हाथरस के 1.68 लाख किसानों के खातों
October 30, 2026
यूपी में 17,542 करोड़ से बनेंगे चार
October 30, 2026
यूपी में परिषदीय शिक्षकों के दस्तावेजों की
October 30, 2026
करवा चौथ पर पिस्टल से हर्ष फायरिंग
October 30, 2026
Weather
Hathras
8:41 am,
Oct 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










