सादाबाद (सहपऊ) 09 सितम्बर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 गर्भवती महिलाओं ने जांच के लिए अपना पंजीकरण कराया। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं में 17 महिलाएं ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार गर्भधारण किया है। इनका योजना के तहत पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 75 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा गया, जबकि 26 महिलाओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया। जांच के दौरान 14 महिलाएं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की स्थिति में पाई गईं। इन महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अतिशीघ्र सीएचसी पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ऋतु गुप्ता, डॉ. आनिन्दिता मजूमदार, तुलसी, गार्गी शर्मा, रीना, सीमा एवं पूजा सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
जमीन जोतकर कब्जे का आरोप, सीमा चिन्ह तोड़ने वाले तीन पर मुकदमा
September 9, 2026
खेत से लौट रहे युवक को रोककर पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा
September 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
जमीन जोतकर कब्जे का आरोप, सीमा चिन्ह
September 9, 2026
खेत से लौट रहे युवक को रोककर
September 9, 2026
नाबालिग से अभद्रता का विरोध करने पर
September 9, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
September 9, 2026
बाजार गई 22 वर्षीय युवती लापता, अपहरण
September 9, 2026
कचहरी परिसर में युवक से मारपीट, भाई
September 9, 2026
चावड़ गेट स्थित 12 साल से बंद
September 9, 2026
Weather
Hathras
10:50 pm,
Sep 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







