
हाथरस 09 सितम्बर। श्री अग्रवाल सभा की प्रथम बैठक सभा सादाबाद गेट स्थित श्री अंगूमल धर्मशाला में अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ‘किराने वालों’ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं नवीन कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों के परिचय की प्रक्रिया शुरू कराई। बैठक में वार्षिक पत्रिका ‘अग्रकुल दर्पण’ के संपादन की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से गोविंदशरण अग्रवाल एवं वरुण अग्रवाल को सौंपी गई। वहीं मेला श्री दाऊजी महाराज पर लगने वाले दोनों अग्रवाल शिविरों की व्यवस्था के लिए गौरव अग्रवाल ‘बौबी’ को संयोजक बनाया गया। श्री अग्रसेन जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा के संयोजक की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से हर्ष मित्तल ‘पिन्टू’ को दी गई। महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा धन संग्रह के लिए टीमों के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें अध्यक्ष के नेतृत्व में करीब 10-11 टीमों के गठन पर सहमति बनी।
श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय अग्रसेन मेले को लेकर बैठक में काफी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान विभिन्न सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। विपुल सिंघानिया ने प्रदीप कुमार बंसल का नाम प्रस्तावित किया, जबकि मुकेश सिंघल ‘हुण्डी वालों’ एवं मनोज अग्रवाल ‘राया वालों’ ने कपिल अग्रवाल ‘दाल वाले’, दीपेश अग्रवाल ‘सर्राफ’ और आनंद कुमार गोयल के नाम प्रस्तावित किए। इसके साथ ही बृजेश कुमार गोयल एवं कार्तिकेय अग्रवाल के नाम शामिल करते हुए पांच सदस्यीय समिति गठित करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। कुछ सदस्यों ने पूर्व की तरह दो दिवसीय मेले का आयोजन श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा किए जाने का सुझाव भी रखा। इस पर कुछ सदस्यों द्वारा असहमति व्यक्त किए जाने के बाद सभा अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए आगे के विषयों को आगामी बैठक में रखने की बात कही। बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्यता शुल्क का संग्रह भी सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से किया गया। मंच पर अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल, महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ‘किराने वाले’, कोषाध्यक्ष संजय कुमार टालीवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मित्तल ‘मोनू’, संयुक्त मंत्री मुकेश जालान तथा पूर्व महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट, दिलीप पौददार एडवोकेट, राकेश बंसल ‘हींग वाले’, सुनील अग्रवाल ‘माया टॉकीज वाले’, दीपेश अग्रवाल ‘सर्राफ’, शरद अग्रवाल ‘डिब्बा वालों’, कपिल अग्रवाल ‘दाल वाले’, सुरेश चंद्र अग्रवाल ‘बर्तन वाले’, मनोज अग्रवाल ‘राया वाले’, संजीव अग्रवाल ‘दाल वाले’, विपुल सिंघानिया, मधुर विंदल सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में रामनिवास अग्रवाल, विजय कृष्ण गर्ग, राजेश कुमार तायल, प्रदीप बंसल, महेंद्र कुमार बंसल, हरगोविंद गोयल, देवेंद्र कुमार गोयल ‘रंग वाले’, पवन कुमार सिंघल, सुधीर मित्तल, कन्हैयालाल ‘चूना वाले’, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मुकेश कुमार गर्ग ‘गोटा वाले’, नीरज गोयल, संजय कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, विमलेश बंसल, राम कुमार गोयल, कालीचरन अग्रवाल ‘हींग वाले’, लोकेश अग्रवाल ‘दाल वाले’, विक्रम अग्रवाल, मोहन लाल सिंघल ‘बैग वाले’, अरविंद अग्रवाल, श्याम कुमार अग्रवाल, प्रवीन कुमार गर्ग, निष्कर्ष गर्ग, आशीष अग्रवाल, सारांश टालीवाल, मयंक अग्रवाल, आशीष मित्तल, गौरव बंसल, उद्धव मित्तल, मुकेश अग्रवाल ‘बैंक वाले’, सिद्धार्थ अग्रवाल, माधव सिंघल, चेतन सिंघल, राजीव सिंघल, अनूप जैन, विकास गर्ग ‘रेडीमेड वाले’, राम अग्रवाल ‘फांल वाले’, आलोक अग्रवाल, अमित गोयल, पंकज गोयल, गौरव तायल, गोविंद पौददार, पीयूष गर्ग, मुकुंद सेकसरिया, दीपेश सिंघल, तनुज अग्रवाल, सजल अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, गौरव सिंघल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, नवीन पौददार, अमित अग्रवाल, प्रतीक गर्ग, संजय अग्रवाल पत्रकार, वरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सीए मनीष टालीवाल, सुनील बंसल, सुनील अग्रवाल, दिलीप मित्तल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल बंधु मौजूद रहे। बैठक का संचालन पूर्व महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने किया। अंत में सभा अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।











