सादाबाद 07 सितम्बर। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण बिसावर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। दघंटा रजवाह से बिसावर नहर में पानी छोड़े जाने के बाद उसके साथ कूड़ा-कचरा, मलबा और मरे हुए पशु भी बहकर आ रहे हैं। नहर के पुल के पास लंबे समय से जमा गंदगी और सड़े-गले पशुओं के शवों से इलाके में बदबू फैल रही है। सिंचाई विभाग को जानकारी मिलने के बाद सोमवार से पोकलेन मशीन भेजकर नहर और बंबा की सफाई शुरू करा दी गई है। इससे किसानों ने संतोष जताया है। किसानों को सबसे ज्यादा चिंता नहर में जमा गंदगी के कारण पानी के बहाव पर असर पड़ने और नहर की पटरी टूटने की है। उनका कहना है कि यदि कूड़ा-कचरा और पशुओं के शवों के कारण पानी का बहाव रुका और पीछे पानी का दबाव बढ़ा, तो नहर की पटरी टूट सकती है। इससे आसपास के खेतों में पानी भर जाएगा और बाजरा समेत दूसरी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों और ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नहर का जायजा लिया। इसके बाद सोमवार सुबह से जेसीबी की मदद से नहर और बंबा में जमा कूड़ा-कचरा व गंदगी निकालने का काम शुरू कर दिया गया। इससे किसानों ने राहत की उम्मीद जताई है। नहर किनारे से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भी सड़े-गले पशुओं के शवों से उठने वाली बदबू के कारण परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी रास्ते से सुबह-शाम लोग टहलने और बच्चे व युवा दौड़ लगाने के लिए निकलते हैं। कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत की थी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
दूध पीने के बाद तीन माह की
September 7, 2026
झोलाछाप के इंजेक्शन से युवक की मौत
September 7, 2026
बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर पार
September 7, 2026
Weather
Hathras
10:26 pm,
Sep 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








