सादाबाद 07 सितम्बर। क्षेत्र के गांव गढ़ी हरबल में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, छेड़छाड़ और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एक महीने बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गढ़ी हरबल निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को वह सादाबाद कचहरी गए हुए थे। शाम करीब 4:30 बजे उनकी गैरमौजूदगी में सोबरन सिंह, कैलाशी, दिलीप और जितेंद्र उर्फ बबलू पुत्रगण लक्ष्मण उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनकी बेटियों के साथ मारपीट की, जिसमें एक बेटी को चोटें आईं। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की, उनके कपड़े फाड़े और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। आरोपी उसकी बेटी का मोबाइल फोन भी ले गए। महिलाओं को बचाने पहुंचे बेटे के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना की सूचना सादाबाद थाने में देने के बावजूद तुरंत कार्रवाई नहीं हुई और घायलों का मेडिकल भी नहीं कराया गया। आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पीड़ित ने हाथरस पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजकर मुकदमा दर्ज कराने और घायलों का मेडिकल कराने की मांग की। जिला अधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हाल ही में घायलों का मेडिकल कराया था। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद उनके निर्देश पर पुलिस ने अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड से लटका मिला छात्र का शव
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भरे
September 7, 2026
सादाबाद : चारा मशीन में आई साड़ी,
September 7, 2026
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड से
September 7, 2026
सिकन्दराराऊ में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य एवं
September 7, 2026
सिकन्दराराऊ : शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम
September 7, 2026
सहपऊ : बच्चों की बेरहमी से पिटाई
September 7, 2026
सादाबाद : बंद पड़े हैं आधे से
September 7, 2026
Weather
Hathras
9:29 pm,
Sep 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













