Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 07 सितम्बर। कस्बे से सटे गांव शेरपुर में महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके देवर के साथ मारपीट की। जब वह बचाने पहुंची, तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। शेरपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान दो नामजद और एक अन्य युवक उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने उनके पति को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर उनके देवर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज का विरोध किया। महिला के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपियों ने देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह देवर को बचाने के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। घटना के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। पीड़िता का आरोप है कि लोगों को आता देखकर आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक आरोपित के खिलाफ पहले भी पुलिस में शिकायत होने की जानकारी है।महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसआई अंकित चौधरी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल चुका है और उसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page