
हाथरस 07 सितम्बर। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक नवल नगर स्थित फौजी भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी साहब’ ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पं. विश्वनाथ पुरोहित को आगामी श्री वेद भगवान शोभायात्रा का महोत्सव सभापति चुना गया। बैठक की शुरुआत श्री वेद भगवान एवं मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और आरती-वंदन के साथ हुई। इस दौरान डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रशांत शर्मा, पं. बागीश दत्त गौड़, पं. विश्वनाथ पुरोहित, पं. मनोज द्विवेदी एवं पूर्व बीएसए भंवर सिंह पौरुष ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। बैठक में आगामी श्री वेद भगवान शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बाहर से बैंड, कीर्तन मंडलियों को बुलाने तथा झांकियों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। सभा की गत वर्ष की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
सभा की ओर से बताया गया कि जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी द्वारा 14 सितंबर को श्री वेद भगवान की शोभायात्रा निकाले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए सभा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष गणेश चतुर्थी, सोमवार, संवत 2083 के अवसर पर 14 सितंबर को प्रस्तावित श्री वेद भगवान शोभायात्रा के महोत्सव सभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। पं. बागीश दत्त गौड़ ने पं. विश्वनाथ पुरोहित के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन पं. बृजेश वशिष्ठ ने किया। प्रस्ताव को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। महोत्सव सभापति चुने जाने के बाद पं. विश्वनाथ पुरोहित का श्री वेद भगवान के जयकारों के बीच फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें सम्मानस्वरूप वेद भगवान की पीतपटिका पहनाई गई। बैठक में उपस्थित भक्तजनों का भी पीतपटिका पहनाकर स्वागत किया गया। जलपान की व्यवस्था पं. शैलेंद्र वशिष्ठ द्वारा की गई, जिसके लिए सभा ने उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (एमएलसी), ज्योतिषाचार्य पं. विश्वनाथ पुरोहित, पं. बागीश दत्त गौड़, आचार्य मनोज द्विवेदी, डॉ. प्रशांत शर्मा, पं. ऋषि कुमार कौशिक, बृजेश वशिष्ठ, प्रीतम चौहान, चंद्र प्रकाश गुप्ता, बृजेश कुमार, अनिल बोहरे ‘आशु कवि’, डॉ. सुनील सेंगर, देव स्वरूप शर्मा, शैलेंद्र वशिष्ठ, डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा, शशांक पचौरी, एडवोकेट हुकम सिंह जादौन, नागेंद्र सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंह, राजेश कुमार शर्मा, प्रबंधक डॉ. जितेंद्र शर्मा सहित सभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं भक्तजन मौजूद रहे। अंत में “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो”, “दाऊजी महाराज की जय”, “रेवती मैया की जय”, “सनातन धर्म की जय”, “आज के आनंद की जय” और “पार्वती पतये हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ बैठक का समापन हुआ।









