Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 06 सितम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजन सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व और जीवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के साथ संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य एवं समाजसेवी सोनू व्याणी ने विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार को पटका पहनाकर तथा डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर आचार्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने शिक्षकों के जीवन निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में राकेश कुमार, हरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, राहुल राजौरिया, बेबी रानी चौहान, प्रियंका, नीरज कुशवाहा, शकुंतला देवी, विवेक राजपूत, पूजा एवं अंजली पुंढीर सहित विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page