Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 सितम्बर। नगला धांधू गांव में गृहक्लेश के चलते कीटनाशक दवा खाने वाले 55 वर्षीय मजदूर नवल सिंह की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें गुरुवार दोपहर को आगरा रेफर किया गया था। नवल सिंह पुत्र हरकरन सिंह आगरा की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वह पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद को लेकर परेशान चल रहे थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने कीटनाशक पी लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। वे उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गुरुवार को उन्हें आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में इलाज के दौरान शुक्रवार 4 सितंबर की रात नवल सिंह ने दम तोड़ दिया। नवल सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, नवल सिंह को नशे की भी लत थी। उन्हें कई बार नशा मुक्ति केंद्र भेजकर इलाज कराया गया था, लेकिन उनकी परेशानी पूरी तरह दूर नहीं हो सकी थी। परिवार ने इसी साल फरवरी में उनकी बेटी की शादी भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page