Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 05 सितम्बर। ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र शर्मा एवं नगर के युवा शिक्षक इंद्रदेव पालीवाल को शाल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी ने की, जबकि संचालन मनीष शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोपरि रहा है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और जीवन की दिशा निर्धारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट के कारण समाज में गुरु की गरिमा प्रभावित हुई है, ऐसे समय में समाज को सही राह दिखाने की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। शिक्षक स्वयं को तपाकर अपने शिष्यों के जीवन में ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, हरपाल सिंह यादव, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, आर.के. सिंह जादौन, शरद शर्मा, विवेक धनगर, अनिल उपाध्याय, मनीष शर्मा, प्रमोद बघेल, अनुपम तोमर और सोनी बघेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page