Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 सितम्बर। एसबीजे इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रामेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य हेमंत कुमार, राम चरण सिंह, योगबीर सिंह एवं डॉ. भेद प्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किए।वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर बच्चों को अनुशासित जीवन जीने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा अपने चरित्र एवं व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के महत्व के बारे में भी बताया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह चाहर ने किया। इस अवसर पर गिरेंद्र सिंह चौधरी, महाराज सिंह भगौर सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page