Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 05 सितम्बर। ब्रज क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्साह हर घर में दिख रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधिका के रूप में सजाया गया। घरों में बच्चों को बाल गोपाल मानकर पूजा की गई और उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। सुबह से ही गली-मोहल्लों में जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर जोश बना हुआ है। जन्माष्टमी के लिए शहर के अलग-अलग मोहल्लों में घरों को सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों से घर जगमगा रहे हैं। बच्चों के लिए कान्हा की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और मोरपंख की खास व्यवस्था की गई है। छोटे बच्चों को कृष्ण और राधा के रूप में देखकर परिवार के लोग और पड़ोसी भी खुश नजर आए। कई घरों में बाल गोपाल के लिए खास झूले और पूजा की जगह भी तैयार की गई है। भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री बहुत पसंद हैं। इसलिए जन्माष्टमी पर हर घर में इसका प्रसाद बनाया जा रहा है। महिलाओं ने घरों में माखन-मिश्री, पंचामृत और कई तरह के प्रसाद तैयार किए हैं। परिवार के सदस्यों ने बाल रूप में सजे बच्चों को भोग लगाकर उनकी पूजा की। शहर के गली-मोहल्लों में मौजूद मंदिरों और दूसरे पूजा स्थलों को भी जन्माष्टमी के लिए सुंदर तरीके से सजाया गया है। मंदिरों में बिजली की झालरें, फूल और रंग-बिरंगी सजावट की गई है। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय खास पूजा और आरती के कार्यक्रम होंगे। कई मंदिरों में झांकियां भी सजाई गई हैं। जन्माष्टमी के दिन हुई बारिश ने आयोजनों की तैयारियों में थोड़ी रुकावट डाली है। बारिश की वजह से भक्तों को मंदिरों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। आयोजकों का कहना है कि मौसम कैसा भी हो, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम तय समय पर ही होंगे। मंदिरों और घरों में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page