Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के स्थित कार्यालय में महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने UDISE+ 2024-25 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल 2,62,358 स्कूल हैं, जिनमें 1,35,658 प्राथमिक विद्यालय हैं। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 26,386 प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं और लाखों बच्चों का नामांकन घटा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा हाल ही में विधानसभा में भी उठाया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि गरीब एवं ग्रामीण बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों को बंद करने के बजाय उन्हें बेहतर सुविधाओं, पर्याप्त शिक्षकों और संसाधनों से मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और इसके लिए सरकारी विद्यालयों को मजबूत करना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर राकेश बघेल, विजयपाल सिंह, ब्रह्मदेव कश्यप, विजय सक्सेना, अरविन्द यादव, अशोक गोला, रवेन्द्र प्रजापति, नुसरत अली, रमेश चन्द्र अहेरिया, जीतेन्द्र सेंगर, चिराग वार्ष्णेय, कुलदीप रघुवंशी, जगदीश कुशवाह, पंजाबी सिंह पोनिया, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, गोविंद उपाध्याय, अकील कुरेशी एवं चमन बाबू सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page