Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 सितंबर। श्री गोगा जाहरवीर महाराज के समाधि स्थल पर दर्शन एवं पूजा-अर्चना को लेकर हसायन कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी के अवसर पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु समाधि स्थल के दर्शन के लिए रवाना होंगे। इससे पहले शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर श्रद्धालुओं ने पीत वस्त्र धारण कर माता पथवारी मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। माता पथवारी मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री गोगा जाहरवीर महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से गोगा जाहरवीर महाराज के समाधि स्थल के दर्शन के लिए रवाना होते दिखाई दिए। कई श्रद्धालु समूह के रूप में यात्रा पर निकले।

सुबह से ही कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के माता पथवारी मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। पीत वस्त्रों में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय नजर आया। दर्शन के लिए रवाना होते समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था दिखाई दी। मान्यता के अनुसार, श्रद्धालु श्री गोगा जाहरवीर महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। इसी आस्था के चलते कस्बा और देहात क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने यात्रा की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थीं। श्री गोगा जाहरवीर महाराज के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह पीत वस्त्रों में श्रद्धालुओं की टोली नजर आ रही है और धार्मिक आस्था के साथ श्रद्धालु समाधि स्थल की ओर रवाना हो रहे हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों में चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई-4 और इकाई-7 की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इकाई-7 ने नयाबांस गांव में सेवा का रंग, राष्ट्र के संग थीम पर ग्रामीणों को सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया। वहीं, इकाई-4 ने बेसवां क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सेवा–माय कंट्रीब्यूशन थीम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया।  नयाबांस में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सेवा भावना, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार, एफईटी क्लस्टर हेड एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंस की विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा और एनएसएस समन्वयक डा. पूनम रानी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सेवा केवल गतिविधि नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का निर्देशन एनएसएस इकाई-7 के कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीष राव आंबेडकर ने किया। उधर, मिर्जापुर गांव में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थानों, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। ग्रामीणों को घर, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने कचरा प्रबंधन और व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। मिर्जापुर में अभियान का संयोजन एनएसएस इकाई-4 के कार्यक्रम संयोजक डा. प्रत्यक्ष पांडेय ने किया। इसमें देवेंद्र सिंह और स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

October 21, 2026
साड़ी खरीदने को लेकर शोरूम पर भिड़े ग्राहक और दुकानदार, रामलीला ग्राउंड के पास एक साड़ी शोरूम का मामला
सादाबाद : काली स्वरूपों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन, देर रात जवाहर बाजार स्थित काली मंदिर से हुई शोभायात्रा, करीब दर्जनभर मंडल हुए शामिल, पुलिस के कड़े इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page