Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 03 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अलीगढ़, एटा और हाथरस की विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच चौपाल एवं कैंडर पंचायतों के माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने की जिम्मेदारी आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल को सौंपी है। नामित किए जाने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने सपा कैंप कार्यालय पर पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल का फूलमालाओं एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब जनता के बीच अपना भरोसा खो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। सपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव गरीब, शोषित और मजदूर वर्ग के हितों के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सबका साथ और सबके विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। राकेश बघेल ने दावा किया कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जो विकास कार्य कराए गए, उतने कार्य वर्तमान योगी सरकार लंबे कार्यकाल के बावजूद नहीं कर पाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और पूर्व सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page