सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 03 सितम्बर। सरस्वती विद्या मन्दिर, पुरदिलनगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में NC से कक्षा 2 तक के भैया-बहिनों के लिए श्रीकृष्ण-राधा स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी आकर्षक कृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को माखन-मटकी, मोरपंख, बांसुरी एवं पुष्प सज्जा से आकर्षक रूप प्रदान किया गया। कृष्ण-राधा के स्वरूप में सजे बच्चों ने भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन राजन आचार्य ने किया तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजेश चैचाणी ने की। वहीं कक्षा 3 से 10 तक के भैया-बहिनों ने श्रीकृष्ण भजन, कृष्ण-नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आचार्य कमलकांत एवं आचार्य विवेक राजपूत ने श्रीकृष्ण भजन प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा और गौरव की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए “नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
2027 के रण से पहले EVM-VVPAT की
September 3, 2026
आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का
September 3, 2026
ढाबे पर विवाद के बाद घर पर
September 3, 2026
इंटरनेट मीडिया पर बाल अश्लीलता संबंधी कंटेंट
September 3, 2026
2027 की तैयारी में जुटी सपा, राकेश
September 3, 2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बने कृष्ण-राधा, भजनों
September 3, 2026
सोशल इंस्फ्यूलर छवि वार्ष्णेय के घर पर
September 3, 2026
Weather
Hathras
11:46 pm,
Sep 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












