










वहीं सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज कराने के प्रस्ताव पर कई सभासदों ने सवाल उठाए और संशय जताया। जिसके बाद इस प्रस्ताव को फिलहाल अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी प्रमुखता से उठाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद कई बार सफाई कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते हैं। इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी की समस्या, सफाई व्यवस्था की बदहाली और नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों की गैरहाजिरी को लेकर भी शिकायतें की गईं। कुछ सभासदों ने यह भी नाराजगी जताई कि पारित प्रस्तावों में उनके वार्डों के विकास कार्यों को पर्याप्त स्थान नहीं मिला है। उनका कहना था कि कई क्षेत्रों में नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सभासदों की शिकायतों को सुनने के बाद एडीएम प्रशांत तिवारी ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं नगर पालिका के विभिन्न वार्डों का दौरा करेंगे और मौके पर समस्याओं का निरीक्षण कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए थे। इसके बाद नगर पालिका के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार वर्तमान में एडीएम के पास हैं। बोर्ड बैठक में सभासद सुनील अग्निहोत्री, नवीन सबलोक, मनीष अग्रवाल, सुंदरम, अतुल चौधरी, शाहरुख, मूलचंद वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, रामजीलाल वर्मा, दिनेश शर्मा, बीना जैन, अशोक गोला, आरसी गोला, सुनीता वर्मा, मिथिलेश चौधरी सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
You cannot copy content of this page
Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.