Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 अगस्त। राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज मेला-2026 में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली के अंतर्गत अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 1 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक गिजरौली उपकेंद्र से जुड़े टाउन-2 एवं किला फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार इस दौरान चामड़ गेट, मैडू गेट, नया गंज, सब्जी मंडी, चौकी बाजार, गधा पड़ा, सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, आवास विकास, आगरा रोड, अईयापुर कलां, श्याम कुंज, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, मोती बाजार, चक्की बाजार, पसरट्टा बाजार समेत संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। विभाग ने कहा कि मेला क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। असुविधा के लिए विभाग ने उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page