सिकंदराराऊ (हसायन) 31 अगस्त। राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य के संस्थापक/अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने पशु चिकित्सा विभाग की कार्यशैली और अधिकारियों के व्यवहार को लेकर उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ धर्मेंद्र कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी सीवीओ सिकंदराराऊ डॉ.कैलाश चन्द्र लोधी के कथित व्यवहार और हसायन के पशु चिकित्सालय में तैनात कार्यरत पशु चिकित्साधिकारी डॉ.पीयूष कुमार सिंह की कार्यशैली की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।ज्ञापन में पशुपालकों और गौसेवकों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर पशु चिकित्सा सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं।उनकी शिकायतों पर भी पशु चिकित्सा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो के द्वारा उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा।जिससे पशुपालकों व निराश्रित गौवंशों को काफी परेशानी हो रही है।उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पशु चिकित्सा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लिया।उन्होंने संबंधित शिकायत की जांच कराकर दो दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।एसडीएम के इस आश्वासन के बाद ज्ञापन सौंपने वालों ने उम्मीद जताई कि पशुपालकों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा और पशु चिकित्सा सेवाओं में सुधार आएगा।इस दौरान राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य के संस्थापक/अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, रामानुज कौशिक, जतिन कुमार बपंडई सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। हसायन थाना प्रभारी मनीष कुमार चिकारा भी मौके पर उपस्थित रहे।उपस्थित गौ रक्षकों व पशु पालकों ने प्रशासन से मांग की कि जांच निष्पक्ष रूप से की जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में चोरी की वारदात का चौंकाने
August 31, 2026
मुरसान : पीड़िता की शिकायत के बाद
August 31, 2026
आगरा-अलीगढ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो
August 31, 2026
आशु कवि अनिल बौहरे के 75वें जन्मोत्सव
August 31, 2026
10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों
August 31, 2026
रविवार को नोएडा जाने वाली बसों में
August 31, 2026
श्री दाऊजी मेले को लेकर 1 सितंबर
August 31, 2026
Weather
Hathras
10:14 pm,
Aug 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













