सिकन्दराराऊ (हसायन) 31 अगस्त। गांव छीतुपुर स्थित कैनरा बैंक शाखा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाए जाने को लेकर विवाद सामने आया। आज क्षेत्र के लोगों और बाबा साहेब के अनुयायियों ने बैंक पहुंचकर विरोध जताया और तस्वीर को तत्काल पुनः स्थापित करने की मांग की। माता रमाबाई अंबेडकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार शैले ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक प्रवीण शर्मा द्वारा बैंक में लगी डॉ. अंबेडकर की तस्वीर हटा दी गई थी। उन्होंने शाखा प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी ली तो बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के दौरान तस्वीर गिरकर टूट गई थी और उसे मरम्मत के लिए हाथरस भेजा गया है। आज अनुयायियों के बैंक पहुंचने के बाद शाखा प्रबंधन से वार्ता हुई, जिसके बाद डॉ. अंबेडकर की तस्वीर दोबारा बैंक में स्थापित कर दी गई और शाखा प्रबंधन के साथ तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया। हालांकि प्रशांत कुमार शैले ने तस्वीर हटाए जाने के पीछे जातिवाद का आरोप लगाने के साथ बैंक में दलालों के बोलबाले, कमीशनखोरी और फर्जी पशु लोन सहित कई आरोप लगाए। वहीं कैनरा बैंक शाखा प्रबंधन के प्रवीन कुमार ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि तस्वीर को लेकर कुछ गलतफहमी थी, जो अब स्पष्ट हो गई है। फर्जी लोन के आरोपों पर उन्होंने कहा कि बैंक में सभी लोन नियमानुसार किए जा रहे हैं और कोई फर्जी लोन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत कुमार शैले कुछ ऐसी ऋण फाइलें लेकर आए थे, जिनमें सिविल खराब थी, इसलिए उन्हें नियमानुसार स्वीकृत नहीं किया गया। प्रबंधक के अनुसार इसके बाद उन पर फाइल स्वीकृत करने के लिए दबाव बनाया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया। दूसरी ओर प्रशांत कुमार शैले ने बैंक प्रबंधन के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह कोई फाइल लेकर बैंक नहीं गए और न ही उन्होंने किसी से फोन कराया। उन्होंने बैंक प्रबंधन पर लगाए गए अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि प्रबंधक गलत बयान दे रहे हैं। इस दौरान एडवोकेट आदित्य कुमार, अवनीश दिवाकर, विजय गौतम, ममता देवी, वीरेश कुमार, अमन कुमार, अर्जुन सिंह, जितेंद्र कुमार, मोनू सहित कई समाजसेवी और अनुयायी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल में कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं
August 31, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
August 31, 2026
सादाबाद : दंगल में सहयोग के लिए
August 31, 2026
सादाबाद : अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में
August 31, 2026
सादाबाद : वेदई में यूजीसी रोलबैक की
August 31, 2026
सादाबाद : इन्फ्लुएंजा-ए को लेकर स्वास्थ्य विभाग
August 31, 2026
सादाबाद : घर के बाहर खेल रहे
August 31, 2026
Weather
Hathras
8:55 pm,
Aug 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













