Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 अगस्त। टेढ़ी बगिया आगरा निवासी सोनू को सादाबाद अपनी ससुराल में सांप ने डंस लिया।शनिवार रात कच्ची सड़क से बाइक निकालते समय अचानक एक सांप उसके पैर में लिपट गया और काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, सोनू पुत्र श्रीचंद्र अपनी ससुराल नगला तासी आया हुआ था। शनिवार को वह बाइक से कच्ची सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान, बाइक के आगे अचानक एक सांप आ गया। इससे पहले कि सोनू कुछ समझ पाता, सांप ने उसके पैर को जकड़ लिया और काट लिया। अचानक हुई इस घटना से सोनू घबरा गया। उसने किसी तरह बाइक रोकी और अपने ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। परिजन बिना देर किए उसे सीएचसी सादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की और उपचार शुरू कर उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी सांप को लेकर चर्चा रही। कच्चे रास्तों पर इस तरह सांपों के निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page