Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 अगस्त । सहपऊ क्षेत्र के नगला बैनी गांव में एक सात माह की गर्भवती महिला की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब 25 वर्षीय नीरू को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, नगला बैनी निवासी राधेरमन की पत्नी नीरू सात माह की गर्भवती थीं। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही नीरू ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। बताया गया है कि नीरू की शादी राधेरमन के साथ अप्रैल 2025 में हुई थी। उनका मायका फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव में है। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page