सादाबाद 28 अगस्त । जलेसर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सलेम के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान वीरेश कुमार निवासी ग्राम रुदाऊ, थाना लाइनपार, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। बताया गया है कि वीरेश अपनी बहन की ससुराल सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंडलपुर गया था, जहां उसने अपनी बहन से राखी बंधवाई। इसके बाद वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नगला सलेम के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में वीरेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : दो युवकों को चोरी के सामान के साथ किया पुलिस ने गिरफ्तार
August 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : भाई बहन के प्रेम स्नेहपूर्ण
August 28, 2026
हसायन : दो युवकों को चोरी के
August 28, 2026
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर हादसा, राखी बांधकर लौट
August 28, 2026
विश्व शांति और आपसी सद्भावना के लिए
August 28, 2026
सादाबाद : दंगल में नामी पहलवानों ने
August 28, 2026
सादाबाद : पुलिस के हत्थे चढ़े दो
August 28, 2026
सादाबाद : बहनों से मारपीट के मामले
August 28, 2026
Weather
Hathras
8:21 pm,
Aug 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











