सादाबाद (सहपऊ) 28 अगस्त । नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवकों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और फिंगरप्रिंट लेकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाने तथा उन खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगाकर निकालने का मामला सामने आया है। गांव नगला सेवा निवासी दीपक कुमार की शिकायत पर सहपऊ कोतवाली पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बा सहपऊ के मोहल्ला शुक्लयाना निवासी अनंत कौशिक उसके साथ कक्षा 12 में पढ़ता था। कुछ समय पहले वह उसे बाजार में मिला और नौकरी लगवाने की बात कही। अनंत ने बताया कि नौकरी से उसे 35 से 40 हजार रुपये तक मिलते हैं और कंपनी की ओर से उसे भी एक टारगेट मिला है। उसने दीपक से भी नौकरी करने के लिए कहा। दीपक के अनुसार, फरवरी माह में अनंत कौशिक के साथ कस्बा निवासी प्रतीक शर्मा, प्रसून, नगला सुखराम निवासी हर्ष शर्मा और गौरव शर्मा तथा गांव ढकपुरा निवासी निशांत उसके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने नौकरी लगवाने के नाम पर उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लिए तथा फिंगर मशीन से उसके फिंगरप्रिंट भी लिए। इसके बाद उसे बताया गया कि नौकरी का रजिस्ट्रेशन हो गया है और आगे की सूचना मिलने पर उसे बता दिया जाएगा। दीपक ने बताया कि इसी तरह गांव के जितेंद्र, मोहनवीर और शिवम के आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो और फिंगरप्रिंट भी लिए गए। उन्हें भी नौकरी के रजिस्ट्रेशन की बात कहकर भरोसा दिलाया गया। इसके बाद सभी लोग नौकरी मिलने का इंतजार करते रहे। 11 अगस्त को सामने आया साइबर फ्रॉड का मामला मामले का खुलासा तब हुआ जब साइबर क्राइम थाना जोधपुर से मोहनवीर और जितेंद्र के पास नोटिस पहुंचा। नोटिस में बताया गया कि उनके बैंक खातों में फ्रॉड की रकम आई है। इसके बाद उन्हें पता चला कि कथित तौर पर उनके दस्तावेजों और बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर डीसीबी बैंक में खाते खुलवाए गए थे। आरोप है कि इन खातों में बड़ी मात्रा में साइबर फ्रॉड की रकम आई और बाद में उसे निकाल लिया गया। पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा सीओ जेएन अस्थाना के अनुसार, इस मामले में सहपऊ कोतवाली पुलिस प्रतीक शर्मा, प्रसून और अनंत कौशिक के खिलाफ पहले ही एक मुकदमा दर्ज कर चुकी है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। पूरे प्रकरण की जांच जारी है। सीओ ने लोगों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी नौकरी लगवाने के नाम पर दस्तावेज या फिंगरप्रिंट लेकर इसी तरह की धोखाधड़ी हुई है तो वह सहपऊ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे। इससे इस पूरे गिरोह का पता लगाने में पुलिस को मदद मिल सकेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा को रौंदा, अस्पताल में मौत
October 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस: अलीगढ रोड स्थित कॉलोनी में करंट
October 16, 2026
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा
October 16, 2026
घरेलू विवाद के बाद 59 वर्षीय महिला
October 16, 2026
उधारी का सामान देने से मना करने
October 16, 2026
लाडपुर गांव में SBI ग्राहक सेवा केंद्र
October 16, 2026
मुरसान : बरेली में नौकरी का झांसा
October 16, 2026
Weather
Hathras
2:56 am,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






