Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 28 अगस्त । संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना सहपऊ पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान जलेसर-सादाबाद रोड स्थित थरोरा पुलिया से दो कथित वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी सुमित ने पुलिस को बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने अपने साथी महाराज सिंह के साथ मिलकर 1 जून 2026 को ग्राम परौंख, थाना कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र में एक घर के सामने से चोरी की थी और दोनों इसे बेचने के लिए सादाबाद जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह चौहान और महाराज सिंह पुत्र रामवीर सिंह, दोनों निवासी ग्राम परौंख, थाना कोतवाली मैनपुरी, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page