Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 27 अगस्त। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मारपीट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव कुकरगवां निवासी विनोद चौहान ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के हरेन्द्र सिंह, विजय पाल, विजय सिंह, शिशुपाल, डोली पत्नी हरेन्द्र, श्यामा पत्नी विजय सिंह, सीमा पत्नी विजयपाल और किरण पुत्री विजय सिंह 29 जुलाई को उनके पशु बांधने के स्थान पर मकान का मलबा डाल रहे थे। विनोद चौहान के अनुसार, मलबा डालने से मना करने पर आरोपियों ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आठों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि प्रकरण की विवेचना की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page