Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 अगस्त। थाना क्षेत्र से बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा कॉलेज जाने के बाद लापता हो गई है। छात्रा के भाई ने गांव के ही एक युवक पर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा सादाबाद के कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि गांव का ईशव खान पुत्र सलामत खान रास्ते में छात्रा के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। छात्रा के भाई ने पहले भी युवक के परिजनों से इस संबंध में शिकायत की बात कही है। तहरीर के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी। हालांकि, वह कॉलेज नहीं पहुंची। कॉलेज पहुंचने पर परिजनों को उसके अनुपस्थित होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार ने संभावित स्थानों पर छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि ईशव खान ही उसकी बहन को कहीं ले गया है। उसने पुलिस से छात्रा की तलाश करने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बुधवार को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page