Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 अगस्त । सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली के पास अलीगढ़-एटा हाईवे पर शनिवार की मध्य रात्रि हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान एटा के श्याम नगर गांधी मार्ग निवासी 35 वर्षीय अमित शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमित फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और बाइक से फरीदाबाद से अपने घर एटा लौट रहा था। इसी दौरान गांव टोली के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिकंद्राराऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। अमित अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page