Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 अगस्त । कस्बे में ईद-उल-मीलाद-उन-नबी पर्व 26 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से मोहम्मद साहब की शान में कस्बे में जुलूस निकाला जाएगा। इसमें कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

जुलूस का मुख्य आकर्षण ऊंट और घोड़ों की सवारी होगी। विभिन्न मोहल्लों से लोग इसमें शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की तालीम, हिदायतों को याद करेंगे। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जुलूस को लेकर कोतवाली सादाबाद परिसर में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के आयोजकों के साथ बैठक की। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा और कोतवाल विजय कुमार सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। ईद-उल-मिलाद इस्लामिक कैलेंडर के रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। यह पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम समाज उनके जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों को याद करते हुए मानवता, प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है।आयोजकों ने बताया कि सादाबाद में प्रस्तावित जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसे आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page