
हाथरस 22 अगस्त। सावन के पवित्र माह में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान एडवोकेट ने परिवार और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस स्थित प्राचीन चौबे वाले महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ आचार्य प्रवीण भारद्वाज ने संपन्न कराया। इस अवसर पर निशांत चौहान ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र माह में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से मन को शांति मिलती है और भगवान शिव की आराधना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में निशांत चौहान एडवोकेट, विशाल चौहान, यामिनी चौहान, उर्मिला चौहान, पल्लवी चौहान, पार्थ चौहान, डॉ. भुवनेश कुशवाह, अनुज कुशवाह, अजय जादौन, प्रिया सिंह, पार्थवी चौहान, इंदु सिंह, राधे सिंह प्रधान, गौरव ओझा सहित संगठन के कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।













