सादाबाद 20 अगस्त । क्षेत्र के नगला चौधरी गांव में गुरुवार को पागल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बालिका के चेहरे पर कई जगह पंजे मारे। बालिका की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। यह घटना नगला चौधरी गांव में हुई, जहां तीन वर्षीय वेदिका अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी एक खूंखार कुत्ता अचानक वहां आया और बालिका पर झपट पड़ा। कुत्ते ने वेदिका को दबोच लिया, जिससे वह घबराकर जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को भगाया, जिसके बाद बालिका को उसके चंगुल से बाहर निकाला जा सका। कुत्ते के हमले में बालिका के चेहरे पर कई जगह गहरे घाव हो गए। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि ये कुत्ते अक्सर बच्चों और ग्रामीणों पर हमला करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि एक अभियान चलाकर खूंखार और आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा को रौंदा, अस्पताल में मौत
October 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस: अलीगढ रोड स्थित कॉलोनी में करंट
October 16, 2026
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा
October 16, 2026
घरेलू विवाद के बाद 59 वर्षीय महिला
October 16, 2026
उधारी का सामान देने से मना करने
October 16, 2026
लाडपुर गांव में SBI ग्राहक सेवा केंद्र
October 16, 2026
मुरसान : बरेली में नौकरी का झांसा
October 16, 2026
Weather
Hathras
7:46 am,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






