सादाबाद 17 अगस्त। श्रावण मास के तीसरे आज क्षेत्र में डाक कांवड़ का उत्साह देखा गया। रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, मथुरा-अवागढ़ स्टेट हाईवे और सादाबाद से गुजरने वाले विभिन्न मार्गों पर शिवभक्तों की टोलियां डाक कांवड़ लेकर दौड़ती रहीं। रातभर सड़कों पर भगवा रंग छाया रहा और ‘हर-हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण शिवमय बना रहा। डाक कांवड़ को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह था। बड़ी संख्या में युवा कांवड़ लेकर तेज गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। कई स्थानों पर युवा डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ रहे थे, जबकि उनके साथी शिवभक्तों का उत्साह बढ़ा रहे थे। पूरी रात सड़कों पर कांवड़ियों की आवाजाही जारी रही। डाक कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कांवड़ियों के सुगम आवागमन के लिए प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिसकर्मी रास्तों पर तैनात रहे और मार्ग को खाली रखने का प्रयास किया गया, जिससे शिवभक्तों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हुई। आगरा राजमार्ग से लेकर मथुरा-अवागढ़ स्टेट हाईवे और सादाबाद से निकलने वाले अन्य प्रमुख मार्गों पर देर रात से सुबह तक कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। कहीं युवा दौड़ते हुए कांवड़ लेकर जा रहे थे तो कहीं जत्थों में शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर यह नजारा क्षेत्र में शिवभक्ति और युवाओं के जोश का प्रतीक बना।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
भाभी की जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत
October 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
भाभी की जमीन हड़पने की कोशिश का
October 9, 2026
हाथरस में जमीन की मेड़बंदी को लेकर
October 9, 2026
खेत पर तार बंधवाने गई महिला से
October 9, 2026
निजी जमीन पर कब्जे का आरोप, राजस्व
October 9, 2026
दहेज में दो लाख रुपये और बाइक
October 9, 2026
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट,
October 9, 2026
हाथरस : मथुरा-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा,
October 9, 2026
Weather
Hathras
11:46 am,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




