Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 अगस्त। सहपऊ क्षेत्र के गांव चौबारा में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक महिला का हाथ टूट गया। पुलिस ने पीड़ित अखिलेश कुमार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अखिलेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 11 अगस्त को वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के टीटू, अमित, नारायण सिंह और कालीचरन उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि चारों आरोपियों ने अखिलेश के माता-पिता के साथ भी डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में अखिलेश की मां के हाथ में गंभीर चोट लगने से उनका हाथ टूट गया। पीड़ित अखिलेश का यह भी आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page