Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अगस्त। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ठूलई में शनिवार को एक साथ तीन शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। सलेमपुर के निकट 14 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गांव के सुभाष चंद्र, उनके नाती दक्ष और सोनू की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को सलेमपुर के निकट सिकंदराराऊ के नायब तहसीलदार की गाड़ी ने ठूलई निवासी सुभाष चंद्र, उनके नाती दक्ष और सोनू को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि सुभाष चंद्र और दक्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उपचार के दौरान सोनू ने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। जब एक साथ तीन शव गांव ठूलई पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और शवों को देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गमगीन माहौल में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page