Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ16 अगस्त। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सिकंदराराऊ में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा माहेश्वरी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार एवं प्रबंधक श्री किशनवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और वीर जवानों के बलिदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य, नाटक, देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए। इसके साथ ही हरियाली तीज के अवसर पर भी गीत प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सराहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को बूंदी का वितरण किया गया। इस अवसर पर संध्या जादौन, सुमन प्रकाश, बृजेश शर्मा, दिव्या माहेश्वरी, सुषमा यादव, संजय यादव, अश्वनी वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, मनीषा, कविता, रजनीश, सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय सहित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सिकंदराराऊ का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page