Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अगस्त। श्री अग्रवाल युवा मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना घर आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद युवा मंडल के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे प्रभुजनों को फल एवं मिठाई वितरित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान युवाओं ने सेवा, सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम में कार्तिकेय गर्ग, निष्कर्ष बंसल, सचिन अग्रवाल, अभिषेक, पुनीत, अक्षत, प्रतीक, शरद, मुकुंद, पंकज, गगन सहित श्री अग्रवाल युवा मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page