सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरदिलनगर कस्बे में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के नगर कार्यालय, कंचन नगरी तथा मां मृदुला आनंदमयी आश्रम, सिहोरी रोड पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मृदुला वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने राष्ट्रध्वज को नमन कर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, समाजहित एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनोज उपाध्याय, रिंकू शर्मा, मोनू द्विवेदी, सागर उपाध्याय, नरेंद्र चौहान, ललित द्विवेदी सहित विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।