Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 अगस्त। एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में 68 एथलीटों का चयन जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए इन ट्रायल्स में जिलेभर से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। संघ के सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौंतैय ने बताया कि अंडर-20 की 5000 मीटर दौड़ में अजय, गगन और सतेंद्र सिंह का चयन हुआ है। अंडर-16 की 60 मीटर दौड़ के लिए प्रिंस चौधरी, टिंकू कुमार, अभय कुमार, मनीष, गौरव और करन चुने गए। इसी तरह, अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में राजा दिवाकर, देव, गौरव राणा और आशिक ने जगह बनाई, जबकि अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में देवेश, देवेश कुमार, योगेंद्र, योगेश और सुमित का चयन हुआ। बालिका वर्ग में अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में ऋतू चौधरी, अंडर-20 की 800 मीटर दौड़ में श्रद्धा और 1500 मीटर में तनीषा का चयन हुआ। अंडर-18 की 100 मीटर दौड़ में काव्या चौधरी और अंडर-20 शॉटपुट में मुस्कान ने स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 ट्रायथालोन ग्रुप-सी में प्रिंस, चिंटू, टिंकू कुशवाहा, शिवम, रोहित और मानव का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त, अंडर-20 की 1500 मीटर दौड़ में छोटू कुमार, साहिल खान और कृष्णा ठाकुर भी चयनित हुए हैं। ट्रायल में निर्णायक मंडल में डॉ. मन सिंह, डॉ. सत्यदेव पचौरी, हरिओम चौधरी, सोमेश भारनगर, लोकेश गौतम, नितेश कुमार सिंह और तेजवीर सिंह शामिल थे। चयन समिति में एथलेटिक्स कोच अंसार खान, हरदेव सिंह, नितिन शर्मा, राहुल कुंतल और संघ कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए आवश्यक सुविधाएं व अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त 2026 तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होने वाली जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हाथरस जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. नारायण सिंह ने यह भी बताया कि हाल ही में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हाथरस के दिनेश, अनुज और दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page