
हाथरस 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, मुहर सिंह, अजय सिकरवार, चिराग वार्ष्णेय, राजकुमार दिवाकर, अनूप यादव, शैलेंद्र सेंगर, राणा प्रताप सोसोदिया, हाजी नवाब हसन, सहवाज खान, योगेन्द्र भारती, अकील कुरैशी, नुसरत अली, रवीन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान की भावना के अनुरूप देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101







