हाथरस 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा नया मिल, मुरसान गेट स्थित संस्था कार्यालय में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह और देशप्रेम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराते ही उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। ध्वजारोहण के उपरांत संस्था के सदस्यों ने विभिन्न देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की सच्ची सेवा केवल बड़े कार्य करने से नहीं, बल्कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने से भी होती है। उन्होंने सभी से स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं जागरूक नागरिक ही मजबूत और विकसित भारत की नींव रख सकते हैं। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं आगंतुकों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निश्कर्ष गर्ग, ध्रुव कोठीवाल, आशीष अग्रवाल, सतेंद्र मोहन, लोकेश सिंघल, विशाल सोनी, आलोक अग्रवाल, सुनील कुमार, अतीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
एचएमएआई यूनिट हाथरस ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
August 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने धूमधाम से मनाया
August 15, 2026
एचएमएआई यूनिट हाथरस ने हर्षोल्लास से मनाया
August 15, 2026
श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में धूमधाम से
August 15, 2026
1817 के युद्ध की गवाही दे रहे
August 15, 2026
एसपी कैंप कार्यालय पर शान से लहराया
August 15, 2026
पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा,
August 15, 2026
82 खिलाड़ियों ने लगाई दौड़, क्रॉस कंट्री
August 15, 2026
Weather
Hathras
9:10 pm,
Aug 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












