
सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जयपुर मथुरा कांसगज बरेली मार्ग पर श्रावण मास में कावंडियों के आवागमन को लेकर कावंड रूट पथ मार्ग निर्धारित किया गया है।इसी कावंड पथ मार्ग पर कस्बा हसायन से बापिस हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के लिए बापिस लौट रहे गाडी के संचालन कर्ता ड्राइवर का सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी से कावंड पथ मार्ग से गाडी निकालने को लेकर वाद विवाद उत्पन्न हो गया।गाडी के संचालन कर्ता ड्राइवर ने सलेमपुर चौकी प्रभारी पर गाडी को रोककर कावंड पथ मार्ग से गुजरने के नाम पर पांच हजार रुपए की धन बसूली कर वाहन का चालान करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियोज क्लिप जारी किया है।उक्त प्रकरण के संबंध में सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव ने बताया कि गाडी के संचालन कर्ता ड्राइवर जब गाडी लेकर कावंड पथ मार्ग पर गाडी लेकर निकल रहे थे,उस समय उनकी गाडी को रोककर यह कहा गया था कि भैया जहां से सब गाडी चल रही है वहीं से चला लो।गाडी के संचालन कर्ती ड्राइवर के द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के मथुरा हाथरस मार्ग स्थित गांव रामपुर निवासी महेंद्र कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए कहा कि वह जब कस्बा हसायन से बापिस अपने गांव रामपुर के लिए लौट रहा था।तभी लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हा इवे पथ मार्ग स्थित गांव नगला रति पर कांवड़ पथ मार्ग को बचाते हुए मेरे द्वारा लायन ऑर्डर का पालन करते अपनी कार बलेनो यूपी छियासी एपी उन्हत्तर सत्तावन को हाथरस की ओर मोड़ रहा था। तभी अचानक से सलेमपुर चौकी इंचार्ज मनु यादव के द्वारा मेरे को रोक कर अवैध तरीके से पांच हजार रुपए ले लिए है।इस घटना के दौरान पुलिस और बलेनो गाडी के संचालन कर्ता ड्राइवर महेन्द्र कुमार के द्वारा कावंड रूट कावंड पथ मार्ग पर बेलेनो कार रोके जाने के दौरान पुलिस कर्मियो की वीडियो बनाते हुए सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव पर चालान करने व पांच हजार रुपए की धन बसूली किए जाने का आरोप लगा रहा है।






