Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 अगस्त। थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव सलेमपुर में ग्राहक व दुकानदार के बीच उधारी के रुपए के लेनदेन को लेकर जमकर कहासुनी और गाली गलौज हाथापाई हो गई। मिष्ठान विक्रेता की दुकान के बाहर रखे काउंटर के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।घटना के बाद दुकानदार ने डायल एक सौ बारह पर पुलिस को जानकारी दी।दो पक्षों के बीच हुए झगडे की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।सलेमपुर स्थित महाकाल मिष्ठान भंडार के संचालक राहुल ने पुलिस को बताया कि करीब चार माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की दादी का निधन हुआ था।त्रियोदशी संस्कार के लिए उनकी दुकान से खाने-पीने का सामान उधार ले गया था।दुकान से उधारी लिए गए सामान के भुगतान मांगने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच आपस में विवाद चल रहा था।दुकानदार राहुल ने जानकारी देते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि इसी रुपए के लेनदेन के प्रकरण को लेकर तीन नामजद दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी।आरोप है कि दुकान बंद करने के समय आरोपियों ने मिठाई की दुकान के काउंटर के शीशे तोड़ दिए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नामजदो की तलाश शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page